भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का बहुत ही उत्साह और सम्मान के साथ किया स्वागत
अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

कोरबा की धरती पर पंडित प्रदीप मिश्रा जी का आगमन हमारे लिए गौरव की बात हैं – गोपाल मोदी
तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के कोरबा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी उनका ने बहुत ही उत्साह और सम्मान के साथ स्वागत किया। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर मीरा रिसॉर्ट में आज से शुरू हुये शिव पुराण कथा के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा जी के कोरबा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के अनुसार, मीरा रिसॉर्ट में लगभग 300 जजमानों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, जो प्रतिदिन कथा में सहभागिता करेंगे। इसके अतिरिक्त, कथा का सीधा प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी पंडित मिश्रा के प्रवचनों का लाभ उठा सकेंगे।
सावन मास में भगवान शिव की पूजा और उनकी कथाओं का श्रवण करने का विशेष महत्व है। पंडित प्रदीप मिश्रा अपने सरल और प्रभावशाली शैली में शिव महिमा का वर्णन करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य प्राप्त होगा।
पंडित श्री मिश्रा जी के स्वागत के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा, “कोरबा की धरती पर पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन हमारे लिए गौरव की बात है। उनके प्रवचन से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की कथा का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा।”






