
उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव जी आज विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की गरिमामय उपस्थित में होगा कार्यक्रम का आयोजन।
कोरबा। उप मुख्यमंत्री व कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने जानकारी देते हुए बताया की माननीय श्री अरुण साव जी नगर पंचायत पाली और नगर पालिका बांकीमोंगरा के विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके उपरांत कबीर आश्रम बांकीमोंगरा में आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने आंगे बताया की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंहदेव जी आज कोरबा जिले के अल्प प्रवास पर रहेंगे, वे रायपुर से प्रात: 10:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पाली पहुंचेगे, यहां वन विभाग के पाली स्थित विश्राम गृह में दोपहर 2:30 बजे तक रहेंगे। इसके उपरांत कमलेश्वरपुर (रोपाखार) मैनपाट, जिला सरगुजा के लिये प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण इस प्रकार हैं
उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पाली पहुंचेगे, यहां वे नगर पंचायत पाली के विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे एन.टी.पी.सी. गेस्ट हाउस (कावेरी विहार) जमनीपाली के लिये प्रस्थान करेंगे। यहां से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी दोपहर 3:50 बजे कबीर आश्रम बांकीमोंगरा में आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल होंगे, इसके उपरांत सांय 4:30 अंबिकापुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
आयोजित इस विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और नागरिकगण विशेष रूप से शामिल होंगे।





