कोरबाराजनीतिक

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस – भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत वक्ताओ ने रखे अपने विचार

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश के लिये बलिदान दिया – गोपाल मोदी

कोरबा।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को आज बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया, ताप विद्युत गृह परिसर, कोरबा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले परम् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. मुखर्जी जी के बलिदानी जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्मरण किया गया। संगोष्ठी के उपरांत हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर पौधारोपण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में बताया की डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश के लिये बलिदान दिया, साथ ही उन्होने मुखर्जी जी के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओ ने भी अपने-अपने विचार रखे। डॉ. मुखर्जी जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और संगठन के प्रति निष्ठा, बलिदान और प्रेरणा की भावना से भरता है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन, सतविंदर पाल सिंह बग्गा, लक्ष्मीकांत जोशी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, सूरज पांडेय, प्रदीप सिंह, अर्जुन गुप्ता, श्रीधर द्विवेदी, कमल सिंह, भरत सोनी, जुगल पालीवाल,

लक्ष्मण श्रीवास, राम अवतार पटेल, राहुल शुक्ला, रामकुमार त्रिपाठी, सुभाष राठौर, अजय विश्वकर्मा, शिव जायसवाल, लल्लन दुबे, सरजू अजय, अमित टमकोरिया, प्रवीण रत्नपारखी, नीतु चौरसिया, ज्योति वर्मा, सुमन सोनी, वैशाली रत्नपारखी, राखी तिवारी, केया सेन गुप्ता, तुलसी सूर्यवंशी, सहित मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, मोर्चा पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us