कोरबाराजनीतिक

योग सिर्फ़ एक अभ्यास नहीं, जीवन का संतुलन है। यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की वह कला है जो मनुष्य को रोग से मुक्ति और ऊर्जा से भरपूर जीवन प्रदान करती है – गोपाल मोदी

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

भाजपा जिला कार्यालय में विकसित भारत @2047 का दिलाया गया संकल्प।

कोरबा।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उत्‍साहपूर्वक अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया योग सिर्फ़ एक अभ्यास नहीं, जीवन का संतुलन है। यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की वह कला है जो मनुष्य को रोग से मुक्ति और ऊर्जा से भरपूर जीवन प्रदान करती।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिला भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर योगाभ्यास की शुरुआत की गई। सबसे पहले योग गुरु डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा और राजेश प्रजापति का स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित यहां उपस्थित सभी भाजपाईयो ने योगाभ्यास किया। साथ ही विकसित भारत @2047 के संकल्प का भी सभी को शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, सूरज पांडेय सहित पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us