
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

कोरबा।
11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज भाजपा जिला कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ योगाभ्यास किया। साथ पूरे जिले में उनने नेतृत्व में भाजपा के तमाम पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ ने पूरे उत्साह में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर जागेश लांबा, पूर्व नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, परविंदर सिंह, योगेश मिश्रा, सूरज पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

योग कोई नई पद्धति नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे ऋषि-मुनियों ने विकसित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज 175 से अधिक देशों में योग की गूंज सुनाई देती है।





