फ्लाइएश व नियम विरूद्ध कोल परिवहन करने वाली गाड़ियों पर आरटीओ उड़नदस्ता कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही
अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

कोरबा।
सड़क पर संयंत्रों का राखड़ लेकर दौड़ते व कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों से हर आम और खास इन दिनों त्रस्त है . इनके द्वारा बिना तिरपाल ढके /अधूरे /फटे तिरपाल के कारण सड़क पर उड़ते राख के गुबार व कोयले के उड़ते छोटे – छोटे कणों से सड़क पर चलने वाले आम नागरिक त्रस्त है साथ ही ऐसे लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है इन पर लगाम कसने प्रशासनिक कवायद तेज़ हो गई है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए राखड़ लोड कर चलने वाले विभिन्न वाहनों पर व नियम विरूद्ध कोल परिवहन करने वाले भारी वाहनों,बिना तिरपाल ढके/ अधूरे ढके वाहनों,खुले में अवैध डंप करने वाले फ्लाइएश वाहनों पर आरटीओ उड़नदस्ता कोरबा प्रभारी *संदीप गुप्ता* के नेतृत्व में उनकी प्रवर्तन अमला द्वारा विगत दो दिनों से तिरपाल पर विशेष अभियान चलाकर आज 25 वाहनों पर चलानी कार्यवाही कर 21600/- जुर्माना राशि वसूल की गई है
साथ ही मौके पर वाहन चालकों को यान को तिरपाल ढक कर चलने, ओवरलोड न करने,शराब पी कर वाहन *न* चलाने एवं परिवहन नियमो का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई.बिना फिटनेस,बिना बीमा ,बिना परमिट , बिना तिरपाल ढके वाहनों, दुकान /ढाबे व सड़क किनारे/ नो पार्किंग एरिया में बेतरतीब खड़े वाहनों ,शराब सेवन कर चलने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी



