
पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर के नामकरण एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में कार्यक्रम को यादगार बनाने की चल रही तैयारियां

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को कोरबा प्रवास पर आ रहे है। वे यहां रजग़ामार रोड पर स्थित कन्वेंशन हाल का पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर नामकरण करेंगे व साथ ही रानी अहिल्याबाई जी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण। माननीय मुख्यमंत्री जी के कोरबा आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में जोर-शोर से तैयारीयां चल रही हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी आ रहे है।

कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सूचना है कि सीएम सहित ये अतिथि रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा आयेंगे और पुलिस लाइन के हेलीपेड पर उतरने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल जायेंगे। प्रशासन, पुलिस कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है वहीं भाजपा जिला संगठन भी कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी कर रही है। सीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की प्रतिक्षा है।






