
मिनीमाता कॉलेज में हो रहे डोम निर्माण कार्य का गुणवत्ता पूर्वक काम करने निर्देशित किया गया।
कोरबा। शासकीय कन्या महाविद्यालय कोरबा में जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्षद व जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव ने की।

बैठक में पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गई व मिनीमाता कॉलेज में हो रहे डोम निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्वक काम करने के लिए समिति के द्वारा निर्देशित किया गया।

साथ ही जन भागीदारी की बैठक में स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया, इस अवसर पर प्राचार्य राजेंद्र सिंग, प्रोफेसर श्रीमती संध्या पांडे, प्रोफेसर सिंह, जन भागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य दिनेश वैष्णव, यशवन्त श्रीवास, श्रीमती सीमा दुबे, सरिता महंत, स्वाति कश्यप, शशि कला साहू, श्रीमती शोभना परसाई, युवराज चंद्र उपस्थित रहें।




