
कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर का प्रयास लाया रंग, किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व प्रधानमंत्री आवास योजना का मिल रहां लाभ।
कोरबा।
कहते हैं जनसेवा ही परमात्मा सेवा हैं, और इसी सेवा भाव से भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर के प्रयास से वार्ड क्रमांक 36 ग्राम रिश्दी में किसानों की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं अन्य कृषि संबंधी समस्या के समाधान हेतु वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब हैं की विगत 7 वर्षो से यहां के किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का लाभ नही मिल रहां था, जिसको देखते हुये मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर ने प्रशासन से शिकायत कर किसान भाईयो को योजना का लाभ दिलवाने की मांग की गई, और जिला प्रशासन ने भी आज किसानो के हित में शिविर का आयोजन किया।

साथ ही यहां दादर शक्ति केंद्र में भाजपा के संयोजक, पार्षद एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म भरने के लिए शिविर में वार्ड के लोगों का सहयोग किया।

इस अवसर पर कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान संयोजक गोपाल राठिया, भरत सोनी, भजन कंवर, नारायण दास महंत, विकास चौहान, लीला राम जी के साथ बड़ी संख्या में वार्ड की जनता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।






