
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेविकाओं का पुष्पवर्षा कर किया जाएगा भव्य अभिनन्दन
कोरबा। राष्ट्रीय सेविका संघ का पथ संचलन 18 जनवरी को अपराह्न 3 बजे आर.पी. नगर स्थित दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस अनुशासित एवं प्रेरणादायी पथ संचलन को लेकर नगर में विशेष उत्साह का माहौल है।
पथ संचलन के दौरान सुभाष चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेविकाओं का पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय अभिनन्दन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण रहेगा तथा पथ संचलन के माध्यम से सेवा, संस्कार, समर्पण एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने हेतु संगठन स्तर पर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।







