कोरबाराजनीतिक

“पूर्वजों का सम्मान ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है” – गोपाल मोदी

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

पितृपक्ष पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया पूर्वजों को नमन, श्रद्धा भाव रखने का संदेश देते हुये कहां की “हमारी संस्कृति और अस्तित्व हमारे पूर्वजों की ही देन है।

✍️ तेजस्वी न्यूज़ – सबसे तेज

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने पितृपक्ष के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “हमारी संस्कृति और अस्तित्व हमारे पूर्वजों की ही देन है।” उन्होंने आज से प्रारंभ हो रहे पितृपक्ष पर अपने पुरखों को सादर नमन करते हुए सभी से आह्वान किया कि अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा भाव रखें।

श्री मोदी ने आगे कहा कि पूर्वजों का स्मरण हमारे जीवन को सच्चा आधार प्रदान करता है और जब इंसान अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, तभी उसका जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष न केवल आस्था और परंपरा का पर्व है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और मूल्य प्रणाली को जीवित रखने का माध्यम भी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us