कोरबाधर्म और आस्था

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

संत का हृदय बड़ा कोमल होता हैं, संतों के दर्शन मात्र से ही सारे कष्ट नष्ट हो जाते हैं – पंडित श्री हनुमान दास जी 

रविशंकर शुक्ल नगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का छठवां दिन भक्तिभाव में संपन्न।

तेजस्वी न्यूज कोरबा। रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शनिवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति एवं समस्त रविशंकर नगरवासियों के सहयोग से जनकल्याणार्थ आयोजित इस धार्मिक आयोजन के छठवें दिन वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष, मंत्रोच्चार और भजनों से गूंजता रहा।

केक काटकर जन्मदिन बनाना बंद करिये ये ईसाईयत हैं – पंडित श्री हनुमान दास जी

कार्यक्रम के दौरान विख्यात शिव महापुराण कथा वक्ता पंडित श्री हनुमान दास जी महाराज ने शिव महापुराण की अमृतवाणी सुनाते हुए देवी शिव के क्रियायोग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहां कि सच्ची भक्ति व्यक्ति को अहंकार से मुक्त कर सेवा और करुणा की राह पर ले जाती हैं। दुसरे के अधिन रहने वाला व्यक्ति हमेशा दुःख पाता हैं, संत का हृदय बड़ा कोमल होता हैं, संतों के दर्शन मात्र से ही सारे कष्ट नष्ट हो जाते हैं, परमपूज्य महाराज जी ने कहां की हमारे समाज में वैदिक परंपरा से विवाह होना चाहिए, केक काटकर जन्मदिन बनाना बंद करिये ये ईसाईयत हैं, आने वाले समय में 1 हजार वर्ष के लिए कलयुग में ही सतयुग का आगमन होगा।

कथा के दौरान भाजपा के रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, आर.सी. मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, संदीप शर्मा सहित यहां आए श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे। यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से रुद्र महायज्ञ संपन्न कराया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज में धर्म, संस्कार और जनकल्याण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा के पश्चात प्रतिदिन प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us