
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा बालको नगर मंडल द्वारा उत्सव वाटिका में “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा बालको नगर मंडल द्वारा उत्सव वाटिका में “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा पर विस्तृत उद्बोधन दिया। उन्होंने मंडल एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सेवा ही संगठन का मूलमंत्र बताते हुए सेवा पखवाड़ा को जनता तक पहुँचाने पर बल दिया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा बालको मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव ने की।

इस अवसर पर भाजपा बालको मंडल के वरिष्ठ नेता सुमीत तिवारी, महामंत्री जय राठौर, उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, मंत्री राजा शर्मा, महेश्वरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, महामंत्री हेमलता निर्मलकर, प्रीति स्वर्णकार, पार्षद मंगल बन्दे, चेतन मैत्री, चंदा देवी, रजत खूटे, मंजू ठाकुर, रंजीता मौर्या, नारायणी दूबे, मालती वर्मा, शशि मानिकपुरी, मीना मांझी, लखन चन्द्रा, निखिल मित्तल, आर. नारायण, भगत विश्वकर्मा, विनय यादव सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी, पार्षदगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं विधिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




