कोरबाराजनीतिक

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा– नेताजी का जीवन राष्ट्रभक्ति का अमिट उदाहरण

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

नेताजी का जीवन हमें यह सिखाता है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम हो तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता हैं – गोपाल मोदी

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक और “जय हिन्द” का नारा बुलंद करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी कहां कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपनी युवावस्था से ही देश की स्वतंत्रता को सर्वोपरि माना और अंग्रेज़ी शासन की जंजीरों को तोड़ने के लिए निरंतर संघर्ष किया। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का उनका ऐतिहासिक संदेश आज भी हर भारतीय के दिल में जोश और देशभक्ति की लौ प्रज्वलित करता है।

श्री मोदी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी की त्याग और बलिदान की परंपरा से सीख लेते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि आज़ाद हिन्द फौज के गठन के पीछे नेताजी की दूरदृष्टि और साहसिक नेतृत्व ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। “जय हिन्द” का उद्घोष मात्र नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक बन चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us