
ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना को सम्मान एवं धन्यवाद अर्पित करना है – गोपाल मोदी
सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिक इस देशभक्ति यात्रा में सादर आमंत्रित हैं

कोरबा।
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा कल दिनांक 18 मई दिन रविवार को ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।

यह तिरंगा यात्रा शाम 5:00 बजे आंबेडकर परिसर, घंटाघर से निकाली जाएगी, जो सुभाष चौक तक जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया की इसका उद्देश्य भारतीय सेना को सम्मान एवं धन्यवाद अर्पित करना है। सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिक इस देशभक्ति यात्रा में सादर आमंत्रित हैं।





