कोरबाराजनीतिक

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जिले में विविध खेल प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने खिलाड़ियों को पुरूस्कुत कर किया सम्मानित, राष्ट्रीय खेल दिवस जिले में विविध खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन 

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती व आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा फुटबॉल, वालीबाल, बास्केटबॉल, हाकी एवं रस्साकसी के सद्भावना मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने मेजर ध्यान चंद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर की।

दिलाई गई फिट इंडिया की शपथ

राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में फिट इंडिया की शपथ दिलाते हुए सांसद खेल महोत्सव की जानकारी दी एवं इसमें पंजीयन की औपचारिक घोषणा की। मुख्य अतिथि ने विजेता, उपविजेता सहित सभी खिलाड़ियों को पुरूस्कुत कर सम्मनित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को उभारने की दिशा में खेल का आयोजन किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण तथा ब्लॉक और क्षेत्रीय स्तर पर विविध आयोजन भी 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक किये जायेंगे। राज्यसभा सांसद ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और खेल के क्षेत्र में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने सभी को खेल दिवस की बधाई दी तथा मेजर ध्यानचंद के उपलब्ध्यिं पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किए गए, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। खिलाड़ियों ने भी जोश और उमंग के साथ भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, अर्जुन गुप्ता, अजय विश्वकर्मा, कमल सिंह, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पवन सिन्हा, भरत सोनी, अनिल वस्त्रकर, कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त सहित भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर सभी अतिथियों ने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने तथा खेल को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us