कोरबाधर्म और आस्था
खाटू श्याम के जयकारों से गुंजा कोरबा, धूमधाम से निकली भव्य निशान यात्रा, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

“हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के भजनों पर झूमे भक्त, कोरबा में निकली भव्य शोभायात्रा

कोरबा। शहर का वातावरण शनिवार को खाटू श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के भजनों पर झूमते श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नज़र आए।

डीडीएम रोड से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पावर हाउस रोड होते हुए खाटू श्याम मंदिर तक पहुँची। फूलों से सजे वाहन में विराजमान खाटू वाले श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। खासकर महिलाओ और युवाओं में जो उत्साह दिखाई दिया वह देखने लायक था। हाथों में निशान ध्वज थामे जयकारों के साथ रास्तेभर श्रद्धालुओं ने श्याम नाम का कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्ति मय बना दिया।

खाटू श्याम के दरबार में आने से आत्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होती हैं
निशान यात्रा के खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर हवन-पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया, निशान यात्रा में शामिल हुये भक्तों ने कहा की “खाटू श्याम के दरबार में आने से आत्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होती है। कोरबा में इस निशान यात्रा ने श्रद्धा, प्रेम और एकता का अद्भुत संदेश दिया हैं।




