“बोल बम” के जयघोष के साथ पूरे भक्तिभाव से निकाली जायेगी कांवड़ यात्रा, होगा विशाल भंडारे का आयोजन, 32 वर्षो से भक्ति की अलख जगा रहा कोरबा कांवड़िया संघ
अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

कोरबा कांवड़िया संघ के व्यवस्था प्रमुख श्री नागरमल अग्रवाल जी और संघ के अन्य सदस्यो द्वारा किया जायेगा विशाल भंडारे का आयोजन, साथ ही “बोल बम” के जयघोष के साथ पूरे भक्तिभाव से निकाली जायेगी कांवड़ यात्रा।
कोरबा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कोरबा कांवड़िया संघ के द्वारा विशाल भंडारे और कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं, यह कावड़ यात्रा माँ सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी के पवित्र घाट से शुरू होगी और कनकेश्वर धाम में भगवान शिव शंकर को पूरे भक्तिभाव के साथ जलाभिषेक अर्पित करेंगे।

आपको बता दे की श्रावण मास के पवित्र अवसर पर विगत 32 वर्षो से कोरबा कांवड़िया संघ द्वारा शिव भक्तो की सेवा की जा रही हैं, प्रत्येक सावन के सोमवार को समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा हैं, साथ ही बहुत ही मनमोहक कावड़ यात्रा निकाली जाती हैं।

श्रावण मास के पवित्र अवसर पर कनकेश्वर धाम कांवड़ यात्रा कल सावन के सोमवार को प्रातः 4:00 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी के पवित्र घाट से जल भरकर “बोल बम” के जयघोष के साथ पूरे भक्तिभाव से भोलेनाथ को जलाभिषेक हेतु कनकेश्वर धाम, कनकी की ओर प्रस्थान करेंगे और यहां शिवलिंग को जल अर्पित करते हुये भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
कोरबा कांवड़िया संघ के प्रमुख सदस्य श्री नागरमल अग्रवाल जी ने सभी शिव भक्तों से आह्वान किया हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्य यात्रा में शामिल हों और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करे।

आयोजक: कोरबा कांवड़ियां संघ, जिला-कोरबा
व्यवस्था प्रमुख श्री नागरमल अग्रवाल – 9981356164, 9827156164
श्री ठाकुर दास मनवानी – 9302231305
श्री दिनेश पटेल – 8959921111
श्री महेश अग्रवाल – 9827189511






