कोरबा

सड़क पर महिला से छेड़छाड़ और गाली-गलौच, आरोपी बलवंत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली ज्योति को मिला इंसाफ

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

आरोपी बलवंत सिंह के उपर धारा 126(2) – आपराधिक बल का प्रयोग, धारा 74 – भंग करने का प्रयास, धारा 79 – गाली-गलौच, धारा 296 – डराने-धमकाने की हरकत जैसे गंभीर धाराओ के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया गया।

कोरबा। आखिरकार सच सामने आ ही गया, ज्योति महंत को रास्ते में अकेला पाकर बलवंत सिंह नामक व्यक्ति ने गंभीर अपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से ज्योति का रास्ता रोककर उसके साथ बदसलूकी करते हुये छेड़छाड़, हाथापाई और अश्लील गाली-गलौच करने लगा, बलवंत सिंह ने ज्योति का हाथ पकड़ने और जबरदस्ती करने की कोशिश की, साथ ही अश्लील भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पास मौजूद 5-7 लोग मदद के लिए पहुंचे और आरोपी को पकड़कर बांकीमोंगरा थाना ले गए।

गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी बलवंत सिंह

बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के गजरा मुख्य मार्ग पर ज्योति के साथ छेड़छाड़, हाथापाई और अश्लील गाली-गलौच का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 7 जून की शाम लगभग 5 बजे की है, जब गुढ़ियापारा निवासी ज्योति महंत कोरबा जा रही थीं। रास्ते में अकेला पाकर बलवंत सिंह नामक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोका और बदसलूकी की।

पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बलवंत सिंह ने उनका हाथ पकड़ने और जबरदस्ती करने की कोशिश की, साथ ही अश्लील भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पास मौजूद 5-7 लोग मदद के लिए पहुंचे और आरोपी को पकड़कर बांकीमोंगरा थाना ले गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया

थाने में ज्योति महंत के लिखित आवेदन पर FIR क्रमांक 0117 दिनांक 09/06/2025 को दर्ज की गई है, जिसमें आरोपी बलवंत सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की निम्नलिखित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया:

धारा 126(2) – आपराधिक बल का प्रयोग

धारा 74 – भंग करने का प्रयास

धारा 79 – गाली-गलौच

धारा 296 – डराने-धमकाने की हरकत

मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की तारीफ करनी चाहिए जिन्होने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्रवाई किया गया।

इस प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रथम विवेचक को सौंपी गई है। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए धारा 326 के तहत प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

आरोपी के उपर सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़िता ज्योति महंत ने अपनी शिकायत में बलवंत सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी महिला को इस प्रकार की स्थिति का सामना न करना पड़े।

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us