कोरबाभ्रष्टाचार/फर्जीवाड़ा/सरकारी धन का गबन
खबर का असर : किसानों के हक पर डाका डालने वाला प्रबंधक प्यारे लाल साहू बर्खास्त
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

तेजस्वी न्यूज के खबर का असर
सुशासन की सख्ती : किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं, कोरकोमा धान खरीदी केंद्र में सख्त कार्रवाई
कोरबा। जिले के आदिवासी सेवा सहकारी समिति कोरकोमा अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्र में किसानों के अधिकारों के साथ गंभीर अनियमितता करने वाले समिति प्रबंधक प्यारे लाल साहू को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कड़ी कार्रवाई किसानों से शासन द्वारा तय मानक से अधिक धान खरीदे जाने की पुष्टि होने के बाद की गई है।
जांच में यह भी सामने आया कि किसानों द्वारा लाए गए धान को किसान बोरे से सीधे समिति के बारदाने में पलटकर खरीदी की जा रही थी, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा धान की स्टैकिंग सही ढंग से नहीं की गई, हमालों की उचित व्यवस्था नहीं थी तथा खरीदी केंद्र में कई अन्य गंभीर अव्यवस्थाएं पाई गईं। शिकायत पर की गई विस्तृत जांच के बाद सहकारी समिति कोरबा के प्रबंधक प्यारे लाल साहू को तत्काल प्रभाव से प्रबंधकीय दायित्वों से पृथक कर दिया गया है।







