Business

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ

अर्जुन गुप्ता, संवाद प्रमुख, भाजपा जिला-कोरबा छ.ग.

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मुख्य अतिथ्य व जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्री राजीव सिंह के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल व जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हुआ आयोजन।

कोरबा। जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल व जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में सम्माननीय जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्री राजीव सिंह के विशेष आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री लक्की नंदा, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. श्री संजय वैष्णव, डॉ. श्री नागेंद्र नारायण शर्मा, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ. श्री राजेश राठौर, जिला सह कोसाध्यक्ष श्री नवीन अरोरा, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, श्री नीरज ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मनोरमा शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर में निःशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट, HB टेस्ट किए गए और मरीजों को फ्री दवाइयां भी प्रदान की गईं। दूर-दराज से आए सैकड़ों मरीजों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

 

इस कार्यक्रम में श्री अजय चंद्रा, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री पवन सिन्हा, मण्डल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ, श्री पुनि राम साहू, श्री अनिल वस्त्रकार, श्रीमती राजमोहिनी भगत, श्री गोपलाल राठिया, श्री एल.एन. जायसवाल, श्री दिनेश वैष्णव, श्री जुगल पालीवाल, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती अंजना सिंह, श्री रामअवतार पटेल, श्री अनिल डनसेना, श्री धरमपाल सोलंकी, श्री मनोज शर्मा व सुश्री प्रीति चौहान भी शामिल हुई।

यह चिकित्सा शिविर सेवा पखवाड़ा की भावना के अनुरूप समाजहित में एक सफल पहल साबित हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us