कोरबाराजनीतिक

समाज के उजाले, सत्य के प्रहरी और लोकतंत्र की सबसे सशक्त आवाज सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – श्री गोपाल मोदी

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

पत्रकार ही राष्ट्र की दिशा तय करते हैं — जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी

कोरबा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने सभी पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहां कि “पत्रकारिता लोकतंत्र की चतुर्थ स्तंभ ही नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाली सबसे सशक्त शक्ति है। सच के साथ खड़े रहकर पत्रकार जिस निष्ठा और साहस से कार्य करते हैं, वह देश के लिए प्रेरणा हैं। श्री गोपाल मोदी जी ने आगे कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। सूचना की पारदर्शिता, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना और सत्ता व समाज के बीच सेतु का कार्य—इन सभी में पत्रकारों की भूमिका अतुलनीय हैं। अंत में उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए कहा कि समाज के उजाले, सत्य के प्रहरी और लोकतंत्र की सबसे सशक्त आवाज सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us