
स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का लाइव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा प्रधानमंत्री का संदेश
कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल द्वारा आज 17 सितंबर 2025, बुधवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही पूरे कटघोरा मंडल के विभिन्न स्थानो पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक माननीय प्रेमचंद पटेल जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने देखा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, मंडल महामंत्री समजीत सिंह, जय गर्ग महामंत्री भाजयुमो, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जयसवाल, राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश डिक्सेना, डेक्रांत देवांगन, महेंद्र राजपूत, डाकेश्वर शुक्ला, सत्यम जयसवाल, अनिल दुहलानी, मनोज दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए सेवा पखवाड़ा को समाज सेवा का प्रेरणादायी अभियान बताया।



