
“भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने हरितालिका तीज पर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की”
“हरितालिका तीज आस्था और विश्वास का पर्व – गोपाल मोदी
✍️ तेजस्वी न्यूज़ – सबसे तेज
कोरबा। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, समर्पण और सौहार्द का प्रतीक है। सुहागिन महिलाओं का यह व्रत दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और दीर्घायु का संदेश देता है।

जिलाध्यक्ष श्री मोदी ने कामना की कि हरतालिका तीज का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, मंगल और शांति लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूत करे।






