कोरबाराजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे की अध्यक्षता में दर्री मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

अर्जुन गुप्ता, संवाद प्रमुख, भाजपा जिला-कोरबा छ.ग.

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन और दर्री मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे जी की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न।

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाना हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे जी की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन अग्रमंगल भवन में किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ भारतमाता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कोषाबाड़ी मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सेवा पखवाड़ा की महत्ता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करना है। कार्यशाला में स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ मां के नाम”, बूथ स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं के घर भोजन, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती पर बूथ स्तर पर माल्यार्पण एवं 2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, तुलसी प्रसाद ठाकुर, नरेंद्र वाकडे, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ नेता दिलीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय मिरी, होमलाल भारिया, सुनीता पांडे, महामंत्री अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, कार्यक्रम संयोजक अनिल गिरी, सहसंयोजक श्रीमती सरोज सिंह, पार्षद राधा महंत, मुकुंद सिंह कंवर, परविंदर सिंह, रतन सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष आशीष पांडे, पूर्व मंडल मंत्री जितेंद्र यादव, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र साहू, भैया मन्नू जायसवाल, प्रकाशदीप यादव, गुरेंद्र साहू, पूर्व मीडिया प्रभारी धनंजय कश्यप, महिला मोर्चा महामंत्री धनबाई निर्मलकर, पूर्व पार्षद पुष्पा देवी कंवर, प्रियंका मिश्रा, सावित्री यादव, सीमा देवी गिरी, पुष्पा गिरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us