
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कोरबा नगर मंडल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन।
✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कोरबा नगर मंडल के द्वारा वार्ड क्रमांक तीन तुलसी नगर स्थित हमर क्लिनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जिला सह कोषाध्यक्ष श्री नवीन अरोड़ा, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्री विकास अग्रवाल की गरिमामय उपस्थित में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निःशुल्क परामर्श व उपचार का लाभ उठाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अस्पताल स्टाफ एवं समस्त कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री सूरज पांडे, श्री रिपु जायसवाल, श्री प्रदीप सिंह, पार्षद श्री युगल कैवर्त, श्रीमती रूबी सागर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय, श्री राजेश लहरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




