कोरबाराजनीतिक

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर यहां के लोगों की आकांक्षाओं को नई पहचान दी – गोपाल मोदी 

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में विवेकानंद उद्यान स्थित अटल परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित संगठन के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अटल जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे, उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं – गोपाल मोदी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि “अटल जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे। उन्होंने अपने दूरदृष्टि, संगठन कौशल और राष्ट्रनिष्ठा से देश को नई दिशा दी। आज उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अटल जी को भारतीय राजनीति में उनकी स्वच्छ छवि, कर्तव्यनिष्ठा और ओजस्वी वक्तृत्व कला के लिए हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर यहां के लोगों की आकांक्षाओं को नई पहचान दी। उनके नेतृत्व में देश ने परमाणु शक्ति, विकास की गति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों को हासिल किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, प्रदीप सिंह, राकेश नागरमल अग्रवाल, भरत सोनी, पवन सिन्हा, श्रीधर द्विवेदी, रामकुमार त्रिपाठी, योगेश मिश्रा, डीलेन्द्र यादव, मनोज लहरे, पार्षद अशोक चावलानी, प्रफुल्ल तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us