कोरबाछत्तीसगढ़धर्म और आस्थाराजनीतिक

बाबा गणिनाथ के 24 वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुये भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत व पार्षद नरेन्द्र देवांगन 

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

बाबा गणिनाथ जी के प्रेरक संदेश को लेकर पूरा समाज आंगे बढ़ रहां हैं उसके लिये हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाए – गोपाल मोदी

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आज बाबा गणिनाथ के 24 वें वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, छठ घाट के समीप बाबा गणिनाथ मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और महामंत्री व पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के गरिमामय उपस्थित में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ, समाज के पदाधिकारियो द्वारा इन सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने बाबा गणिनाथ के दर्शन उपरांत अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा को किया संबोधित

पूजन महोत्सव में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने बाबा गणिनाथ के मंदिर में दर्शन लाभ लेकर माथा टेका और जिले वासियों की प्रगति व उन्नति के लिए प्रार्थना किया। श्री मोदी ने अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गणिनाथ जी के प्रेरक संदेश को लेकर पूरा समाज आंगे बढ़ रहां हैं उसके लिये हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाए, बाबा गणिनाथ के बताएं मार्ग पर चलना पुण्य का काम है और ऐसे कार्य सभी समाज के लोगों को करना चाहिए ताकि सभी समाज के लोग अपने महान समाजिक गुरुओं एवं इष्ट देवी देवताओं के बारे में अच्छी तरह से जाने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करे l

महापौर ने दिया बाबा गणिनाथ मंदिर के विकास का आश्वासन 

दस साल जो यहां कांग्रेस के महापौर बैठे तो वो पूरा रिमोट कंट्रोल से चलाये गये हैं किसी की चिंता उन्होने नही किया, किसी वार्ड की चिंता नही किया, आज आप जहां भी चले जाईये नाली की, सड़क की, बिजली की, पानी की यानि खंभे तो लगे हुए हैं मगर लाईट नही हैं उनके पास एक लाईट के लिये भी पैसा नही था, आज हमारे केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी विकास कार्यो के लिये ढेरो पैसे भेज रहें हैं, पांच हजार लाईट की स्वीकृति दिलाई हैं, आज कल में टेंडर लगने वाला हैं। महापौर संजू देवी राजपूत ने बाबा गणिनाथ मंदिर के विकास और समाज की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

नरेन्द्र देवांगन ने समाज के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने समाज के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया, आप लोगो के सहयोग और आशीर्वाद से लखनलाल देवांगन जी विधायक बने, छत्तीसगढ़ शासन में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार में एक हिस्सेदारी करने का मौका मिला केबिनेट मंत्री के रूप में, जिस उद्देश्य को लेकर आप लोगो ने चुना उस उदेश्य को वे अपने कर्मभूमि में काम कर रहें हैं। साथ ही श्री देवांगन ने समाज के विकास के लिये हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, महामंत्री व पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद आलोक सिंह, पार्षद ममता यादव, दीपक यादव, मनीलाल हलवाई, प्रमोद गुप्ता, जगदेव साह, विन्ध्याचल गुप्ता, अरुण साह, दिलीप साह, अर्जुन गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के सभी पदाधिकारीग व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us