कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने नवनिर्मित कन्वेंशन हॉल के लोकार्पण हेतु माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया सादर आमंत्रित

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निवास पर वीर_सावरकर_जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कोरबा।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी अपने रायपुर प्रवास के दौरान आज माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निवास पहुंच कर कोरबा के नवनिर्मित कन्वेंशन हॉल के लोकार्पण हेतु माननीय मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुये कहां की वीर सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक और दूरदर्शी राजनेता भी थे। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी।

इस खास अवसर में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित, विधायक धरमलाल कौशिक, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ. राजीव सिंह शामिल हुये।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us