
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब।

कोरबा। रियासतों में बटे भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत गणराज्य की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत N.T.P.C पेट्रोल पंप के पास स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। तत्पश्चात “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जो सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्थल से एन.टी.पी.सी जमनीपाली गेट तक संपन्न हुआ। देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा वर्ग और नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री सुश्री रितू चौरसिया तथा पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

सरदार पटेल ने राष्ट्र को जोड़ा, हम सबको उसे सशक्त बनाना हैं – गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा की “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने दिखाया कि दृढ़ संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और अदम्य साहस से कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है। आज हमें उनकी एकता, समर्पण और देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को और सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। श्री मोदी ने सरदार पटेल जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नगरवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और अखंडता के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

महापौर व पूर्व महापौर का संबोधन
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में जो भूमिका निभाई, वह सदैव स्मरणीय रहेगी। पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा ने कहा कि सरदार पटेल जी की दृढ़ इच्छा शक्ति और अटूट राष्ट्रभक्ति ने भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, नवीन अरोरा, अजय कंवर, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश लहरे, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, ज्योति वर्मा, मनोरमा शर्मा, सुरेंद्र राठौर, महेंद्र सिंह ठाकुर, दर्री मंडल महामंत्री अनजय अग्रवाल, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, प्रकाश अग्रवाल, किशोर साहू, मनोज वर्मा, तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, अजय कश्यप, नारायण ठाकुर, नरेंद्र वाकडे, सुरेश साहू, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवाओ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष एस के मंडल, उपाध्यक्ष सुखीराम साहू,मनोज केवट कार्यकारिणी सदस्य,दीपक देवांगन जी,बंसी लाल साहू जी, सीएसईबी इकाई के बीएमएस अध्यक्ष केदार राठौर जी, ठाकुर, नारायण ठाकुर ईश्वर साहू, नरेंद्र वाकडे , मंडल उपाध्यक्ष होम लाल भारिया संजय कुरमशी, किसन केवट फिरत साहू सरोज शांडिल्य पार्षद पति परविंदर सिंह रतन सिंह, कंवर मंडल मंत्री अनिल गिरी मनोज अग्रवाल जी राज जयसवाल जी रमेश पिल्लई भारत अग्रवाल छठ लाल यादव भूपेंद्र साहू बुधवार साय यादव जी,नारायण राजपूत, कविता राजपूत जी, पुष्पा कंवर, रति प्रीति स्वर्णकार जी,देवांगन किशोर प्रधान अमोली साहू सतीश साहू दिव्यांश अग्निहोत्री योगेश जायसवाल ओम यादव जी, दीदी ज्योति जी,धनबई निर्मलकर जी प्रियंका मिश्रा सावित्री यादव तरन्नुम निशा देव केवट सुनीता पांडेय बिट्टू मांझी मुकेश श्रीवास संतोष प्रजापति, प्रेस मीडिया से संतोष गुप्ता जी, अशोक अग्रवाल जी, मणि निमजा जी, बीएन यादव जी, भागवत दीवान जी, केशव निमजा जी, बीएमएस सीएसईबी सुरेश साहू जी, कमल यादव जी,योगेंद्र राठौर जी, दिलीप शर्मा जी, पुरुषोत्तम भारद्वाज जी, दीपक शर्मा जी, बालको मंडल उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी,मंडल मंत्री राजा शर्मा,महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता निर्मलकर,पार्षद मंगल बंन्दे,पार्षद चेतन मैत्री,नारायणी दूबे,आर,नारायण,किशोर दूबे,शंकर विश्वकर्मा। कोसाबाड़ी मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती स्वाति कश्यप, दिनेश झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवाओ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।





