कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया का हुआ भव्य स्वागत

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

लखनलाल देवांगन जी को मंत्रिमंडल में और ऋतु चौरसिया जी को संगठन में जिम्मेदारी मिलना पूरे कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय हैं – गोपाल मोदी

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में आज कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने और सुश्री ऋतु चौरसिया को भाजपा प्रदेश संगठन में मंत्री बनाये जाने पर पार्टीजनों ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में दोनों नेताओं का आत्मीय अभिनंदन महामाला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर किया गया। 

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक स्वागत 

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले की सीमाओं से लेकर जिला मुख्यालय तक हर स्थान पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री लखनलाल देवांगन और प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया का पारंपरिक रूप से शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया।

“उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा का निश्चित रूप से तेजी से विकास हो रहा है – गोपाल मोदी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहां कि “उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा का निश्चित रूप से तेजी से विकास हो रहा हैं।लखनलाल देवांगन जी को मंत्रिमंडल में और ऋतु चौरसिया जी को संगठन में जिम्मेदारी मिलना पूरे कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय है। यह अवसर संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। आने वाले समय में जिले के विकास और संगठन की मजबूती को नई दिशा मिलेगी।

आबकारी विभाग में पारदर्शिता और सख्ती लाकर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी – लखनलाल देवांगन 

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार उन पर विश्वास जताया है, उसके लिए वे प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है, वही करती है और अब तक अपने सभी वादों को पूरा किया है। एक साधारण कार्यकर्ता और पार्षद से मंत्री पद तक पहुँचना संगठन और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कोरबा सहित पूरे प्रदेश के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक और श्रम नीतियों को जनता तक पहुँचाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उद्योग और श्रमिकों के उत्थान के लिए योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। आबकारी विभाग में पारदर्शिता और सख्ती लाकर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है।

लखनलाल देवांगन जी ने पार्षद से लेकर मंत्री बनने तक का लंबा और संघर्षमय सफर तय किया हैं – संजू देवी राजपूत 

नगर निगम कोरबा की महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा कि लखनलाल देवांगन जी ने पार्षद से लेकर मंत्री बनने तक का लंबा और संघर्षमय सफर तय किया है। उनका यह कद कोरबा की जनता के विश्वास का प्रतीक है। मंत्री पद पर रहते हुए वे जिले की विकास योजनाओं को और मजबूती देंगे।

कार्यकर्ताओ ने किया उत्साहपूर्वक अभिनंदन 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, जोगेश लांबा, महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, नरेन्द्र पाटनवार, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश निकिता जायसवाल, अशोक चावलानी, मनोज मिश्रा, रामकुमार त्रिपाठी, पवन सिन्हा, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र यादव, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, डाॅ. राजेश राठौर, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, रिपू जायसवाल, श्रीधर द्विवेदी, भरत सोनी, रवि राठौर, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, दिलेन्द्र यादव, ज्योति वर्मा, राखी तिवारी, केयासेन गुप्ता, अजय विश्वकर्मा सहित स्वागत समारोह में जिलेभर भारी संख्या में कार्यकर्तागण आये थे, जिन्होने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us