
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोर्चा अध्यक्षों की बैठक संपन्न
सभी मोर्चों की कमेटी गठन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार
✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के सभी मोर्चा अध्यक्षों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी मोर्चों की कमेटी गठन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति
इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन कुमार साय, प्रदेश महामंत्री त्रय श्री यशवंत जैन, श्री अखिलेश सोनी एवं डॉ. नवीन मरकंडेय विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने संगठन की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश दिए।
मोर्चों की सक्रिय भूमिका पर जोर
बैठक में मौजूद सभी मोर्चा अध्यक्षों ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक कार्यक्रमों और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने की रणनीति पर अपने-अपने सुझाव रखे। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि प्रत्येक मोर्चा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय और निर्णायक भूमिका निभाएगा।
जल्द बनेगी सभी मोर्चों की कमेटी
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी मोर्चा अध्यक्ष अपनी-अपनी कमेटियों का गठन शीघ्र कर प्रदेश नेतृत्व को प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। यह कमेटियाँ संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करेंगी और जमीनी स्तर पर भाजपा की विचारधारा को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी।




