कोरबाछत्तीसगढ़धर्म और आस्थाराजनीतिक

मातनहेलिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, मंत्री, महापौर समेत दिग्गजो का लगा जमावड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजबीर अग्रवाल व विकास अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत 

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजबीर अग्रवाल जी और जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ श्री विकास अग्रवाल जी के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे भाजपा के दिग्गज।

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। मातनहेलिया परिवार द्वारा जश्न रिसोर्ट कोरबा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भाजपा के दिग्गज नेताओ का जमावड़ा लग गया। कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता के श्रीमुख से अमृतमय कथा का श्रवण करने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय और जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी समेत के अलावा केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री राजीव सिंह, एमआईसी मेंबर श्री हितानंद अग्रवाल समेत अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिको ने कथा का रसपान किया।

भगवान से भक्ति करनी है तो वात्सल्य के साथ करिए- पं. विजय शंकर मेहता

कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता ने भगवान और भक्त के बीच जड़भरत का प्रहसन सुनाते हुए कहा कि यदि आपको भगवान से भक्ति करनी है तो वात्सल्य के साथ करिए। उन्होंने वात्सल्य को प्रेम से भी बड़ा बताते हुए कहा कि भगवत गीता में भगवान वात्सल्य शब्द आता है। भगवान भक्तों से वात्सल्य रखते हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह मां अपने बच्चों से प्रेम नहीं बल्कि वात्सल्य रखते हैं। मां और बच्चों के बीच जो प्रेम होता है, उसे वात्सल्य कहते हैं।

पनी आय का 10 प्रतिशत लाभांश दान में दें

पंडित श्री मेहता ने कहा कि जिस तरह से तन की शुद्धि स्नान से, मन की शुद्धि ध्यान से होती है, उसी तरह धन की शुद्धि दान से होती है। उन्होंने कहा कि अपनी आय का 10 प्रतिशत लाभांश दान में दें और रोज कुछ न कुछ अच्छा करिए। मैं यह नहीं कहता कि दान सिर्फ ब्राह्मणों को दें। गरीब कन्याओं, दिव्यांग कन्याओं के विवाह, गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए, अस्पताल, स्कूल निर्माण के दान में दें। अच्छा कर्म करने से व्यक्तित्व में निखार आता है। 

जड़भरत की तरह अपने मन के भोलापन को निखारें

जड़भरत की कथा सुनाते हुए पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि जड़भरत भारत के वे महान व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी पूरी फसल गायों को चरा दी थी और स्वयं मंदिर के पास बैठकर परिवार का पालन किया। उन्होंने कहा कि अपने मन के भोलेपन को दूसरों की भलाई में लगाईये। जो महान व्यक्ति पर अपराध करता है, उलट स्वयं के ऊपर आता है। मैं तो कहता हूं कि बुरे आदमी पर भी आप बुरा मत सोचिए। 

ईश्वर के प्रति भरोसा मजबूत रखें

पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि आप दूसरों के लिए अच्छा करते हैं, अच्छी बात है, लेकिन दूसरों से उम्मीद मत रखिए। उम्मीद परेशान करता है। उन्होंने जीवन में खुश रहने के उपाय भी बताए, कहा-ईश्वर के प्रति भरोसा मजबूत रखें, दूसरों के लिए मददगार बनें, शांत रहना सीखें, अहंकार रहित बनें, अपेक्षा रहित बने। जब ये सब गुण आ जाएंगे, तो यकीन मानिए, आपका परिवार भी खुशहाल बनेगा और परिवार बचा रहेगा।

सोने से पहले बच्चों का विचार सकारात्मक हो

उन्होंने कहा कि 21 साल से छोटे बच्चों की दिनचर्या पर अभिभावक नजर जरूर रखें। सोते समय यदि बच्चों के मन में अच्छे-अच्छे विचार आएंगे, तो नींद भी अच्छी आएगी और मस्तिष्क का विस्तार भी होगा। उन्होंने माताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि आपका बच्चा सोता है तो हनुमान चालीसा का एक दोहा पढ़ते हुए सर पर हाथ फेर दें, तो 15 दिन में ही बदलाव दिखेगा। सोने से पूर्व बच्चों के मस्तिष्क में सकारात्मक विचार का आना जरूरी है। 

सरोज पाण्डेय और जिलाध्यक्ष हुये व्यास पीठ की आरती में शामिल

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय और जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी मातनहेलिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने जश्न रिसोर्ट पहुंचे और कथा श्रवण के बाद कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता से आशीर्वाद लिया और व्यास पीठ की आरती में शामिल हुये। सुश्री सरोज पांडेय के कोरबा आगमन पर जिला भाजपा संगठन की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

 

श्रीमद्भागवत कथा से जुड़ी अन्य फोटो और वीडियो यहां देखे 👇

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us