
✍️ तेजस्वी न्यूज़ – सबसे तेज
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने शारदीय नवरात्रि पर्व एवं महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहां कि माँ दुर्गा की आराधना से प्रत्येक जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द का संचार हो। साथ ही अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर समाज में सेवा, भाईचारा और समृद्धि का वातावरण बने।
गोपाल मोदी जी ने नवरात्रि की विशेषता बताते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति की उपासना का महापर्व है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है, जो यह संदेश देता है कि जीवन में कठिनाइयों पर विजय पाने के लिए श्रद्धा, भक्ति और परिश्रम आवश्यक है। नवरात्र केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशक्ति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।






