
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कोरबावासियों को दी कैलेंडर नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कैलेंडर नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर समस्त कोरबावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि नववर्ष हर व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई संभावनाओं का संदेश लेकर आता है।

श्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में ईश्वर से कामना की कि आने वाला वर्ष जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, प्रगति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि कोरबा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और जनसहयोग से यह जिला शिक्षा, उद्योग, रोजगार, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
भारतीय जनता पार्टी सदैव जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी – गोपाल मोदी
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि नववर्ष सभी के जीवन में वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, आदर्श, यश-कीर्ति और दीर्घायु का संचार करे तथा हर परिवार के जीवन में खुशियों का आये। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि नया साल सामाजिक समरसता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को और अधिक मजबूत करेगा। अपने संदेश के अंत में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी और कोरबा के सर्वांगीण विकास हेतु पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ती रहेगी। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से नए संकल्प, नई उम्मीद और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।





