
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी अपने पूरे परिवार सहित कटघोरा के राजा विघ्नहर्ता भगवान गणेश का किये दर्शन।

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी अपने पूरे परिवार सहित कटघोरा पहुंचे और विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का भी अवसर है।

कटघोरा में विगत कई वर्षों से धूमधाम से आयोजित हो रहा यह भव्य आयोजन इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दक्षिण भारत के बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार भव्य पंडाल और संकटमोचन हनुमान जी की विशाल प्रतिमा लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक गर्ग, प्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल और उत्साह का नजारा देखने को मिला।






