कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

दादरखुर्द‌ में आयोजित हरेली पर्व में शामिल‌ हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी‌ और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन,‌ कृषि औजार की पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक खेलों में हुए शामिल

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार वरिष्ठ आर.टी.आई. कार्यकर्ता

हरेली पर्व छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार हैं, अमावस्या के दिन पड़ने वाला यह त्योहार हमारे लोक संस्कृति का अहम हिस्सा हैं‌ – गोपाल मोदी

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज

कोरबा। दादरखुर्द भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हरेली पर्व पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी‌ और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल शामिल हुए। नांगर और कृषि कार्य में उपयोग होने वाले सामग्रियों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की के उपरांत पारंपरिक खेलों में गांव वालो‌ के साथ सम्मिलित हुए।

श्री गोपाल मोदी‌ ने कार्यक्रम को किया संबोधित

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी‌ ने कार्यक्रम को संबोधित करते‌ हुये कहा की हरेली पर्व छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार हैं, अमावस्या के दिन पड़ने वाला यह त्योहार हमारे लोक संस्कृति का अहम हिस्सा हैं, पूरा क्षेत्र प्रकृति हरियाली नजर आता है, हम सब हरा भरा देखते हैं मन प्रफुल्लित हो जाता है, और आसपास का वातावरण हम सबको इस हरियाली में मन नाचने को होता है, हमारा यह पारंपरिक त्योहार जिसमें खेती किसानी करते हुए हम अपने उन औजारों की पूजा करते हैं, जिससे प्रकृति से हम अनाज उत्पन्न करते हैं, हम अपनी गाय की अपने बैलो की अपने हल अपने नागर की और जो भी हमारे यंत्र उपयोग होते हैं उन सब की आज हम पूजा करते हैं, कि हमारा एक खेती कार्य है जो पूर्ण हुआ और हम उससे और धरती मां से अनाज उत्पन्न होगा और हमारा भरण पोषण होगा।

श्री मोदी ने यह भी बताया की श्री विष्णु देव‌ साय जी की सरकार ने 3100 धान‌ के लिये दिया हैं, लोग अपने जीवन स्तर को सुधार सके उसके लिये बहुत सारी योजनाएं हैं जिनको हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु जी ने किया है, हमारे उद्योग मंत्री ने उद्योग नीति में क्रांति लेकर आए हैं। आज हरेली के इस पावन पर्व पर में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ माँ आप सबको पूरे छत्तीसगढ़ को खुशहाली दे और इसी प्रकार से हम सभी और आगे बढ़ते रहें।

उद्योग मंत्री लखन लाल ने प्रदेश के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है।

इस अवसर पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डा. राजेश राठौर, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, राकेश नागरमल अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, पवन सिन्हा, बलराम विश्वकर्मा, प्रकाश अग्रवाल, मिलाप बरेठ, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, श्रीधर द्विवेदी, भरत सोनी, पार्षद सुनीता चौहान, प्रताप सिंह, लक्ष्मण श्रीवास, शक्ति सिंह, राम अवतार पटेल, चंचला राठौर समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us