“हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, कनकेश्वर धाम में कांवरिया संघ कोरबा ने किया शिव भक्तो का जोरदार स्वागत
अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई. कार्यकर्ता

सावन के दूसरे सोमवार पर कनकेश्वर धाम, कपिलेश्वरनाथ महादेव और नर्मदेश्वर महादेव सहित सभी शिवालयो में “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। हर -हर महादेव, ‘बम-बम भोले और ‘नम शिवाय के स्वरो की गूंज शिवालयों में रही। सावन के दूसरे सोमवार पर कनकेश्वर धाम, कपिलेश्वरनाथ महादेव और नर्मदेश्वर महादेव सहित सभी शिवालयो में “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ भक्तों की भारी उमड़ी।
कनकेश्वर धाम में कांवरिया संघ कोरबा ने शिव भक्तो का जोरदार स्वागत किया, यहां आये हजारो श्रद्धालुओं के लिये विशाल भंडारे आ आयोजन किया गया। अमरकंटक से कांवर लेकर आये लगभग 200 कांवरियो ने भी कांवरिया संघ कोरबा के अध्यक्ष नागरमल अग्रवाल, राकेश नागरमल अग्रवाल व अर्जुन गुप्ता सहित संघ के सदस्यो के साथ भोलेनाथ के भजन में जमकर नाचते-गाते शिव धुन में रम गये।
अलसुबह से शुरू हुआ रूद्राभिषेक, पूजन, श्रृंगार और महाआरती का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
शिवालयों में अलसुबह से शुरू हुआ रूद्राभिषेक, पूजन, श्रृंगार और महाआरती का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शिवभक्तों ने जल, गंगाजल, दूध, दही, शक्कर, शहद, घी, ईख रस से महादेव का अभिषेक किया। रूद्राष्टध्यायी पाठ के वेद मंत्रों की गूंज शिवालयों में रही। भोलेनाथ का आक, धतूरा, पुष्प, भस्म आदि से श्रृंगार किया गया। चंदन, केशर, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य, प्रसाद, रोली, जनेऊ, श्रीफल, ऋतुफल आदि सामग्री से पूजन किया गया। कई मंदिरों में भजन, कीर्तन और स्तुती गान हुआ। सोमवार पर कई शिवालयों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। महाप्रसाद का आयोजन हुआ।

घर-घर में अभिषेक-पूजन
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों के साथ घर-घर में महादेव का अभिषेक-पूजन किया गया। घर-परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया। पूजन कर महाआरती की गई। सावन के पहले सोमवार से व्रत-अनुष्ठान कर रहे शिवभक्तों ने सोमवार पर इष्टदेव भोलेनाथ की प्रसन्नता के लिए अभिषेक-पूजन किए।







