छत्तीसगढ़धर्म और आस्थाभिलाई
केबिनेट मंत्री श्री राकेश पांडेय जी के मुख्य आतिथ्य में आज होगा भव्य ध्वज पूजन का आयोजन
अर्जुन गुप्ता, तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

जय श्री राम के जयघोष संग भिलाई में आज होगा ध्वज पूजन, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब।

भिलाई। दिव्य श्री हनुमंत कथा के पावन आयोजन से पूर्व सोमवार 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 02:00 बजे कथा स्थल पर भव्य एवं श्रद्धामय ध्वज पूजन समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह धार्मिक अनुष्ठान जयंती स्टेडियम के समीप स्थित दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल पर पूर्ण विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था संयोजक श्री राकेश पांडेय जी (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्ष खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की गरिमामयी उपस्थिति यह आयोजन होगा। उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

ध्वज पूजन के माध्यम से दिव्य श्री हनुमंत कथा के शुभारंभ का संकल्प लिया जाएगा, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण का संचार होगा। सेवा समर्पण संस्था दुर्ग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी रामभक्तों व हनुमान भक्तों से सादर सहभागिता का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम विवरण:
समय: दोपहर 02:00 बजे
स्थान: दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल, जयंती स्टेडियम के पास, भिलाई
🛕 आयोजक: सेवा समर्पण संस्था, दुर्ग
🙏 सभी भक्तजन सपरिवार आमंत्रित हैं। 🙏



