कोरबाछत्तीसगढ़धर्म और आस्था

चरण उनके छुना जिसका आचरण अच्छा हैं, आचरण अच्छे ना हो तो कभी चरण ना छुना – पंडित प्रदीप मिश्रा 

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

भरोसा अगर पक्का हैं तो शिव देता जरुर हैं – पंडित प्रदीप मिश्रा 

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से 12 जुलाई से 18 जुलाई तक उरगा स्थित मीरा रिसोर्ट परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालुओ को कथा का रसपान कराते हुये पूज्य महाराज जी ने कहां की भरोसा अगर पक्का हैं तो शिव देता जरुर हैं। मन की शांति अगर कही मिल सकती हैं तो वह हैं शिव का मंदिर, कही शांति ना मिले तो एक लोटा जल लेकर शिव के मंदिर में जाना शुरू करो। साथ ही उन्होने यह भी बताया की चरण उनके छुना जिसका आचरण अच्छा हैं, आचरण अच्छे ना हो तो कभी चरण ना छुना। शिव महापुराण कथा को सुनने श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह दिखाई दे रहा हैं और वे ऑनलाइन ही कथा का रसपान कर रहें हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने हिंदु राष्ट्र को लेकर कही ये बात 

परमपूज्य महाराज जी ने हिंदु राष्ट्र को लेकर भी बात कही, उन्होने कहां की सनातन धर्म को मजबूत करो, ये सनातन धर्म बड़ी मुश्किल से मजबूती में आया हैं, अपने धर्म को मजबूत करने के लिये आपको एकजुट होना पड़ेगा, हिंदु राष्ट्र केवल चिल्लाने से नही बनेगा, हिंदु राष्ट्र तब बनेगा जब एक हिंदु पर उंगली उठे जब एक हिंदु पर दुखः आये तो पूरा समाज एक हो जाये तो समझ लेना हिंदु राष्ट्र बन गया। साथ ही उन्होने कहां की गांव-गांव में शिक्षा पहुंचे, गांव-गांव में चिकित्सा पहुंचे, कोई भी बिना शिक्षा के ना रहें, कोई भी बिना चिकित्सा के ना रहें, गांव-गांव विकास की ओर बढ़े तो समझ लेना हिंदु राष्ट्र की स्थापना हो गई।

पूरा पंद्रह ब्लाक बन गया शिव भक्त

परमपूज्य महाराज जी ने एक पत्र को पड़कर बताया की एक शिव भक्त ने पत्र लिखकर भेजा हैं की पहले वहां सभी लोग शिव जी को नही मानते थे, आज पूरी बस्ती शिवजी को मानती हैं, यहां के घर-घर में शिव जी की पूजा होती हैं और लोग मंदिर जाने लगे हैं।

ऐसी मान्यता है कि शिव महापुराण कथा सुनने से लोगों को पापों से मुक्ति मिलती हैं, सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है, यही वजह है कि दूर दूर से लोग शिव महापुराण कथा को सुनने के लिए आते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us