350 साला शहीदी शताब्दी नगर कीर्तन में शामिल हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, गुरु ग्रंथ साहेब में माथा टेक कर जिले के खुशहाली की मांगी दुआएं
अर्जुन गुप्ता, संवाद प्रमुख, भाजपा जिला-कोरबा छ.ग.

नगर कीर्तन में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, गुरु ग्रंथ साहेब में माथा टेक जिलेवासियों की सुख-समृद्धि के लिए किये अरदास।
✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। सिख पंथ के 9 वें गुरु, हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहीदी शताब्दी पर निकाली गई ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्रा का आज कोरबा में भव्य आगमन हुआ। यह पावन यात्रा 21 अगस्त को गुरुद्वारा डुमरी साहिब (असम) से प्रारंभ होकर कई राज्यों से होते हुए कोरबा पहुंची।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु ग्रंथ साहेब में माथा टेका और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। उनके साथ भाजपा की जिला उपाध्यक्ष कमला बरेठ, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, संजीव कुमार, चंदन मजूमदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सिख समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुरबाणी की स्वर लहरियों, झांकी और कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कोरबा की सड़कों पर वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयघोष गूंजते रहे। यह नगर कीर्तन केवल श्रद्धा का ही नहीं, बल्कि भाईचारे और सांप्रदायिक एकता का भी अनुपम संदेश लेकर आया।







